फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 84 खिलाड़ियों ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा

विज्ञापन
वीरांगना कराटे डो स्पोर्ट एसोसिएशन की कलर बेल्ट परीक्षा&nbsp
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना कराटे डो स्पोर्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को आर्य कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में 85 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 84 खिलाड़ी सफल रहे। परीक्षा में खिलाड़ियों की दक्षता के आधार पर येलो, ऑरेंज, ग्रीन, पर्पल, ब्लू और ब्राउन बेल्ट के अलग-अलग स्तर शामिल रहे। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों ने प्रोविजनल ब्लैक बेल्ट के लिए सफलता हासिल की।
विज्ञापन

ब्राउन बेल्ट प्रथम स्तर में अहद उल्लाह खान, योगिता प्रजापति, पलक पटेल और एंजिल ने सफलता प्राप्त की। द्वितीय स्तर पर अवनी गौड़, विधि जैन, मान्यता कुशवाहा, अवनि अंबस्ता, समरजीत सिंह और यशिका गौतम सफल रहीं। वहीं, तृतीय स्तर की परीक्षा में नितिक्षा यादव, निविता आर्य, सुहानी, कीर्ति पवानी और दीक्षा ने सफलता हासिल की। प्रोविजनल ब्लैक बेल्ट श्रेणी में आकांक्षा तिवारी, अक्षत तिवारी और पूजा बघेल ने परीक्षा उत्तीर्ण की। विभिन्न स्तरों पर सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव एवं पांचवें डान ब्लैक बेल्ट धारक मेवालाल राजपूत ने सफल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। परीक्षा के दौरान परीक्षक शाहीन परवीन, पिंकी रायकवार, पूनम गौतम और जयश्री बाथम सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें