चार अप्रैल तक जमा कर सकते हैं बिजली बकाया राशि
झांसी। ब्याज माफी योजना का लाभ लेने वाले बिजली उपभोक्ता अपनी बकाया राशि चार अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।
एक जनवरी 2019 से शुरू हुई ब्याज माफी योजना में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक थी। पंजीकरण के वक्त उपभोक्ता को दो हजार रुपये फीस के साथ बकाया राशि का तीस प्रतिशत जमा करना था। इसके बाद बाकी राशि 31 मार्च तक जमा करनी थी। 31 मार्च को अवकाश होने के कारण अब बकाया राशि जमा करने की तिथि बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी गई है। मुख्य अभियंता (वितरण) आरएन सिंह ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अन्यथा चार अप्रैल के बाद पंजीकरण फीस के साथ तीस प्रतिशत जमा राशि भी जब्त हो जाएगी।