राधा और आशीष चैंपियन
झांसी। राजकीय पॉलीटेक्निक खेल मैदान पर प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। विभिन्न ट्रेडों के छात्र-छात्राओं ने दौड़ में प्रतिभाग किया। पीजीडीसीए के छात्र आशीष और इलेट्रॉनिक्स ट्रेड की छात्रा राधा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। वहीं, दिव्यांगों ने म्यूजिकल चेयर रेस में प्रतिभाग किया।
छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमन ने पहला, प्रदीप कुमार पटेल ने दूसरा और तीसरे स्थान पर अच्युत मिश्रा और अमित कुमार रहे। 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान सूरज ने, दूसरा अमित और तीसरा स्थान धर्मेंद्र ने प्राप्त किया। 400 मीटर में आशीष सिंह, सचिन गुप्ता और आदर्श यादव ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में आशीष ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और आदर्श ने तृतीय स्थान पाया।
छात्रा वर्ग में 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्रियंका यादव ने, दूसरा स्थान किरन पटेल और तीसरा मुस्कान खातून ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रियंका व चंचल ने पहला और दूसरा स्थान पाया। दिव्यांग छात्र वर्ग में म्यूजिकल रेस में पहला स्थान दीप नारायण, दूसरा स्थान कपिल कुमार और तीसरा स्थान नितिन कुमार यादव ने प्राप्त किया।
छात्र वर्ग में 23-23 अंकों के साथ पीजीडीसीए के छात्र आशीष और इलेट्रॉनिक्स ट्रेड की छात्रा राधा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। प्रधानाचार्य एसके यादव ने दो दिन चली प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी बल्देव सिंह, नवीन श्रीवास्तव, पीके सिंह, विनोद कुमार, हरिकांत भास्कर मौजूद रहे। संचालन अनुरोध कुमार ने किया।