फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर खबर-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा: कंट्रोल रूम कल से होंगे शुरू
विज्ञापन

- मंडल में बैठेंगे 1,29,896 परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होंगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में छह फरवरी से कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। वहीं, झांसी मंडल के 173 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1,29,896 परीक्षार्थी बैठेंगे। इन पर निगरानी के लिए जिलों में सचल दल गठित हो गए हैं। मंडल स्तर पर भी तीन सचल दस्ते सक्रिय रहेंगे।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के झांसी में 47759, जालौन में 47615 और ललितपुर में 34522 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार परीक्षाएं नकल मुक्त हों, इसके लिए झांसी, जालौन, ललितपुर में पांच-पांच सचल दस्ते गठित किए गए हैं। झांसी में एक, जालौन में पांच अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं, जबकि ललितपुर में संख्या शून्य है। मंडल के सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक के संयुक्त शिक्षा निदेशक, एडी बेसिक और डायट प्राचार्य के नेतृत्व वाले सचल दस्ते लगातार सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय का कंट्रोल रूम नंबर 0510-2472376 और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कंट्रोल रूम नंबर 0510-2472636 छह फरवरी से शुरू हो जाएगा। फिर परीक्षाओं की पल-पल की जानकारी ली जाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें