फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली: 12 हजार घरों का गुल रहा करंट,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
सात घंटे गुल रही 12 हजारों घरों की बिजली
विज्ञापन

झांसी सोमवार को हंसारी से गल्लामंडी विद्युत सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन का सैन्य क्षेत्र में तार टूट गया। इससे 12 हजार से अधिक घरों का करंट सात घंटे से अधिक वक्त तक बंद रहा। इससे लोग परेशान रहे। वहीं, सुबह और शाम को हुई बरसात से भी कई क्षेत्रों में बिजली का व्यवधान बना रहा।
सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे बरसात के दौरान हंसारी ट्रांसमिशन से गल्लामंडी सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन का तार सैन्य क्षेत्र में टूट गया, जिससे बिजली गुल हो गई। बिजली मरम्मत टीम को एक घंटे की पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट का पता लग गया। जांच में दो कंडक्टर, एक इंसुलेटर और एक क्रास आर्म्स खराब पाए गए। इन सबसे ठीक करने में शाम के साढ़े चार बज गए। इसके बाद बिजली सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

इससे गल्ला मंडी सबस्टेशन से जुड़े गल्लामंडी रोड, तालपुरा, खुशीपुरा, कपूर टेकरी, बाहर ओरछा गेट, कसाई मंडी, मदकखाना, नगरिया कालोनी, लक्ष्मी गेट, सागर गेट, घास मंडी, ओम शांति नगर, बकरा मंडी, जुगयाना, बड़ाबाजार और आसपास क्षेत्रों के 12 हजार से अधिक घरों की बिजली बंद रही। रविवार को भी उक्त लाइन के चार बार ट्रिप करने से एक घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रही। वहीं, पनकी कंट्रोल के आदेश पर होने वाली अघोषित कटौती से भी गल्लामंडी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों के लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

इधर, शाम को बारिश के दौरान बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से मेडिकल कालेज सबस्टेशन आने वाली हाइटेंशन लाइन के ट्रिप करने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आधे घंटे तक बंद रही। तेज बारिश के दौरान हंसारी ट्रांसमिशन से शहर की बिजली बंद कर दी गई। बारिश थमने पर ही एक-एक करके सबस्टेशनों की बिजली को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें