फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में अब नहीं होगा जमीन का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी - बिजनिस
विज्ञापन

--------------

उद्योग के नाम पर अब नहीं होगा ‘जमीन का कारोबार’
सब हेड... औद्योगिक क्षेत्र में खाली भूखंड के ट्रांसफर पर लगी रोक
- ‘इकाई लगाओ या वापस करो प्लाट’ की नीति पर हो रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उद्योग के नाम पर अब जमीन का कारोबार नहीं हो पाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) ने औद्योगिक क्षेत्रों में खाली पड़े प्लाटों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। जबकि, पहले यह प्रतिबंध न होने की वजह से जमीन की कीमत बढ़ने पर प्लाट ट्रांसफर कर दिए जाते थे, जिससे इकाई लगाए बगैर ही मोटा मुनाफा अर्जित कर लिया जाता था।
क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए यूपीएसआईडीसी ने 1999 में झांसी से 10 किलोमीटर दूर झांसी - ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजौली में ग्रोथ सेंटर की स्थापना की थी। इसमें 298 प्लाट तैयार किए गए थे और इनमें से 206 आवंटित भी कर दिए गए थे। लेकिन, इनमें से 150 प्लाट खाली ही पड़े हुए हैं। इनमें उद्योग स्थापित नहीं किए गए हैं। बावजूद, यह प्लाट अपने तमाम मालिकों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, यूपीएसआईडीसी के पुराने नियमों के मुताबिक खाली प्लाट दूसरे के नाम ट्रांसफर किया जा सकता था। इसका आवंटियों ने भरपूर लाभ उठाया। जमीन की कीमत बढ़ने के साथ यह प्लाट एक से दूसरे के नाम ट्रांसफर कर दिए गए। यह खेल लगातार जारी रहा। लेकिन, अब इस पर लगाम कस दी गई है। अपनी नीति में बदलाव करते हुए यूपीएसआईडीसी ने खाली प्लाटों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। प्लाट लेने के बाद इकाई स्थापित करो या प्लाट वापस कर दो की नीति पर काम किया जा रहा है।
यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार शाक्या ने बताया कि अब केवल चालू या बंद पड़ी इकाई ही ट्रांसफर की जा सकती है। खाली प्लाट ट्रांसफर की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्लाट आवंटन के बाद दो साल के भीतर के भीतर इकाई लगाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ जमीन के दाम
ग्रोथ सेंटर में उद्योग भले ही नहीं लग पा रहे हैं, लेकिन यहां जमीन की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। 2013 में यहां जमीन की कीमत 800 रुपये प्रति वर्गमीटर थी, जो इसके बाद बढ़कर एक हजार रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई थी। वर्तमान में यहां औद्योगिक प्लाट की कीमत 2,975 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें