फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी महोत्सव 20 से-City

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग- संस्कृति
विज्ञापन

-----------
फोटो
------
पहली बार 26 दिन का होगा झांसी महोत्सव
बीस दिसंबर से 14 जनवरी तक होगा आयोजन, 150 हस्तशिल्पी आएंगे
- अनूप जलोटा के आने की है उम्मीद, बुंदेली कला, संस्कृति के कार्यक्रम होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
इस बार झांसी महोत्सव खास होगा। पहली बार यह आयोजन 26 दिन का होगा। 20 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव में 150 हस्तशिल्पी और 150 अन्य दुकानदार आएंगे। क्राफ्ट मेला ग्राउंड पर होने वाले आयोजन में भजन गायक अनूप जलोटा के आने की उम्मीद है। इसमें बुंदेलखंड की कला, संस्कृति तथा स्थानीय विधाओं के कार्यक्रम होंगे।
क्राफ्ट मेला मैदान पर होने वाले महोत्सव में भजन संध्या, शास्त्रीय संगीत, लोकनृत्य, सूफी गायन, फ्यूजन बैंड, कवि सम्मेलन, मुशायरा, सरोद, वायलिन वादन के साथ- साथ बॉलीवुड नाइट होगी। अभी कलाकारों के नाम फाइनल नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि भजन गायक अनूप जलोटा व आगरा के गायक मनीष शर्मा के आने की उम्मीद है। 18 दिसंबर को जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें कलाकारों का नाम फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी गठित
झांसी महोत्सव - 2017 की तैयारियों को लेकर अफसरों की बैठक में कमेटी गठित की गई। आयोजन मंडल के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। उपाध्यक्ष अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व नगर मजिस्ट्रेट, संयोजक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सदस्य नगर के साहित्यकार, उद्यमी, कलाकार तथा बुद्धिजीवी होंगे। सचिव/ संयोजक जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव होंगे। बैठक में एडीएम विजय बहादुर सिंह, एडीएम हरीशंकर, उपायुक्त उद्योग, नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी मौजूद रहे। अफसरों ने क्राफ्ट मेला मैदान का निरीक्षण किया और महोत्सव में लगने वाली दुकानों के लिए जगह देखी। एडीएम ने निर्देश दिए कि महोत्सव के लिए सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला समय से शुरू हो सके।

केंद्रीय मंत्री को न्योता
झांसी महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती को न्योता दिया जाएगा। वह आएंगी या नहीं यह 18 दिसंबर को तय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें