फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 रनों से जीता बीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
58 रनों से जीता बीयू
विज्ञापन

झांसी। अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन ओम कामता महाविद्यालय और राजीव गांधी महाविद्यालय, बांदा के बीच मुकाबला हुआ। राजीव गांधी कॉलेज की टीम ने दस विकेट से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, बांदा के बीच खेला गया। यह मैच बीयू ने 58 रन से जीता। तीसरे मुकाबले में टीकाराम यादव महाविद्यालय, मोंठ ने जमना देवी महाविद्यालय को 47 रनों से हराया। मऊरानीपुर के अग्रसेन कॉलेज के साथ हुए मैच को ललितपुर के भगवान आदिनाथ कॉलेज ने चार विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी शैलेंद्र सिंह सेंगर, परवेज खान, संजय साहू, विपुल, जितेंद्र दीक्षित मौजूद रहे। सेमीफाइनल मैच शनिवार को सुबह सात बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता आज से
झांसी। अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर को सुबह दस बजे बाबा धनसिंह महाविद्यालय, कोंच में होगा। प्रतियोगिता में सभी कॉलेज हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को 10वीं, 12वीं और गत वर्ष की उत्तीर्ण परीक्षा अंकतालिकाएं, फीस रसीद, दो फोटो लानी होगी। प्रविष्टि शुल्क सात सौ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें