स्कूल में डाला ताला, गुरुजी बोले छुट्टी है
अमर उजाला ब्यूरो
सिलावन। बच्चों आज तुम्हें पोलियों की दवा पीनी है, इसलिए तुम्हारी छुट्टी है। अब घर जाओ। यह बात कहते हुए सतलींगा गांव के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने ताला लगा दिया। यह देखकर सत्र के पहले दिन पढ़ने पहुंचे बच्चे वापस अपने घरों को लौट गए।
विकास खंड महरौनी के प्राथमिक विद्यालय सतलींगा में सत्र के पहले दिन ही पढ़ाई नहीं हुई। सोमवार को एक शिक्षक ने मनमानी के चलते सुबह साढ़े आठ बजे तक विद्यालय के ताले नहीं खुले। पढ़ाई को आए कुछ नौनिहाल घर की ओर वापस लौट रहे थे। कुछ बच्चों ने बताया कि शिक्षक ने उनसे कहा कि आज तुम लोगों को घर पर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसलिए तुम्हारी आज छुट्टी है। इसके बाद वह विद्यालय में ताला लगाकर चले गए। बता दें कि प्राथमिक विद्यालय सतलींगा तो शिक्षा की पोल खोलने वाला बानगी मात्र विद्यालय है। ब्लॉक के अनेक विद्यालयों में ऐसे नजारे आम हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने निजी कार्यों के चलते या तो विद्यालय देरी से पहुंचते हैं।
जांच कराएंगे, कार्रवाई करेंगे
विद्यालय खुलने के समय पर स्कूल को बंद रखना बहुत बड़ी लापरवाही हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। - शंकरलाल श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी
- सत्र के पहले दिन प्राथमिक विद्यालय सतलींगा में नहीं हुई पढ़ाई
- अध्यापक के कहने पर पढ़ने आए बच्चे अपने घरों को लौटे