लुहरगांव घाट पर बन रहे पुल के नीचे सुखनई नदी में डाली जाने वाली पाइपलाइन के लिए की जा रही खोदाई के दौरान ब्रिटिश काल के चांदी के 80 सिक्के बरामद किए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सिक्के काफी थे, लेकिन खोदाई कर रहे लोग कुछ सिक्के लेकर भाग गए।
झांसी के रानीपुर इलाके में सुखनई नदी में डाली जाने वाली पाइपलाइन की खोदाई के दौरान ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 80 बरामद किए हैं।
विज्ञापन
लुहरगांव घाट पर बन रहे पुल के नीचे सुखनई नदी में डाली जाने वाली पाइपलाइन के लिए की जा रही खोदाई के दौरान ब्रिटिश काल के चांदी के 80 सिक्के बरामद किए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सिक्के काफी थे, लेकिन खोदाई कर रहे लोग कुछ सिक्के लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 80 सिक्के बरामद कर एसडीएम को सौंपे हैं। जिला पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे ने बताया कि ये सिक्के सन 1901-02 के हैं। किसी ने नदी के किनारे मटके में भरकर सिक्के गाड़ दिए होंगे, लेकिन वह बाद में निकाल नहीं सका। सिक्के मालखाने में रखवा दिए जाएंगे। इसके बाद उनको राजकीय संग्रहालय में रखा जाएगा।