फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में अचानक सैनिटाइजर की बिक्री 80 फीसदी तक घट गई, मास्क भी नहीं खरीद रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के पीक पर पहुंचने के दौरान घर-घर में दस्तक दे चुके मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री अब 80 फीसदी तक घट गई है। अब गिने-चुने लोग ही इनकी खरीद कर रहे हैं। इसकी वजह से कोरोना के मामले अब फिर से बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक होने के बाद जुलाई में झांसी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे थे। इसके बाद अगस्त और सितंबर में तो वायरस बेकाबू हो गया था और संक्रमितों के ग्राफ में तेजी से उछाल आया था। सरकारी अस्पताल कोविड मरीजों से खचाखच भर गए थे। तब अधिकांश लोग अनिवार्य रूप से न सिर्फ मास्क पहन रहे थे, बल्कि सैनिटाइजर भी साथ लेकर चलने लगे थे। लोगों में बार-बार हाथ सैनिटाइज करने का चलन बढ़ा था। इसी वजह से इनकी खपत और मांग दोनों बढ़ गई थी। इन दिनों अधिकांश लोग कोविड प्रोटोकॉल का कतई पालन नहीं कर रहे हैं। घरों से बाहर निकलने वाले ज्यादातर लोग न तो मास्क पहनकर निकलते हैं और न ही सैनिटाइजर लेकर। इसी कारण मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में 80 फीसदी तक की गिरावट आ गई है।
10 हजार से घटकर 2000 लीटर पहुंची सेल
कोरोना के चरम पर पहुंचने के साथ ही झांसी में 10 हजार लीटर सैनिटाइजर की बिक्री हो रही थी, जो कि अब घटकर दो हजार लीटर पहुंच गई है। जबकि, पहले मांग के अनुसार आपूर्ति भी कर पाना मुश्किल हो रहा था। रोज माल आता था और रोज बिक जाता था।
विज्ञापन

झांसी में दो करोड़ के मास्क, सैनिटाइजर अटके
मांग बढ़ने के साथ ही दुकानदारों ने भी मास्क और सैनिटाइजर बहुतायत मात्रा में मंगवा लिए थे। अक्तूबर में मामले घटे तो लोगों ने इनका उपयोग करना कम कर दिया। नवंबर में इनके प्रयोग में और गिरावट आ गई। मौजूदा समय में दो करोड़ रुपये के मास्क और सैनिटाइजर अटके पड़े हैं। इससे व्यापारियों को चिंता सताने लगी है कि उनका माल कब तक बिक पाएगा।
2000 के चालान से थ्री लेयर मास्क की खरीद शुरू
पुलिस-प्रशासन ने भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई बंद कर दी थी। मगर पिछले दो-तीन दिनोें में मास्क न पहनने पर 2000 रुपये का चलान करने के आला अधिकारियों ने निर्देश दिए तो एक-दो दिन में थ्री लेयर मास्क की खरीद बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि चालान के डर से लोग अभी मास्क खरीदने लगे हैं।
वर्जन..
मौजूदा समय में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में 80 फीसदी तक की कमी आ गई है। कई दुकानों में माल भरा पड़ा है लेकिन बेहद धीमी गति से बिक पा रहा है। एन-95 की जगह लोग थ्री लेयर मास्क खरीद रहे हैं। - नितिन मोदी, सचिव, केमिस्ट एसोसिएशन झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें