फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला सोपान में 35 कलाकारों ने 75 कृतियां कीं प्रदर्शित

विज्ञापन
art gallery - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कला सोपान में 35 कलाकारों ने 75 कृतियां कीं प्रदर्शित
विज्ञापन

झांसी। गोवा में आयोजित हुई कला सोपान-2019 में झांसी के कलाकारों ने हिस्सा लेकर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अन्य प्रदेशों के 35 कलाकारों ने 75 कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। दर्शकों ने कृतियों की सराहना की तथा अंतिम दिन कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोवा के जाने माने कलाकारों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कला सोपान, स्वर्गीय भगवान दास गुप्ता कला शैक्षणिक उत्थान समिति तथा केडी फाउंडेशन लखनऊ की तरफ से पंचम सोपान का समापन समाहरोह गोवा के उज्ज्वल आर्ट गैलरी में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में झांसी, लखनऊ, कानपुर, जबलपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। इसमें झांसी से अमित विश्वकर्मा, अंकिता जैन, अश्वनी तिवारी, भागेश प्रभा, सुमन कुशवाहा, सानिया कनौजिया, किरण बावरिया, धर्मेंद्र कुशवाहा, दुर्गेश, राजकुमार, गजेंद्र, माधवी निराला, बृजेश पाल और आयुष पटेल ने प्रतिभाग किया। जबकि, कानपुर से डॉ. मधुबाला, डॉ. राज किशोरी,  जबलपुर से डॉ. अरुणा, डॉ. रेनु पांडेय, डॉ अरुण कांत पांडेय, शुभ्रा कनकने, लखनऊ से रविकांत पांडे, आरती वर्मा, संजीव गुप्ता, महेंद्र वर्मा, अवध से पल्लवी सोनी, महेंद्र वर्मा सहित 35 कलाकारों ने अपनी लगभग 75 कृतियों को जन सामान्य के बीच में प्रदर्शित किया। समापन के अवसर पर प्रदर्शनी में लगी सभी कलाकृतियों पर एक वृहद कला चर्चा भी हुई, जिसमें कला के विविध आयामों व कलाकार और समाज के संबंध पर परिचर्चा हुई तथा सभी कलाकारों को कला स्मारिका भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोवा के वाटर कलर आर्टिस्ट कालिदास, पत्रकार व तबला वादक नितिन, गोवा के वरिष्ठ स्वतंत्र पोर्ट्रेट आर्टिस्ट संजय हॉलमार्कर मौजूृद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक जयराम कुटार, डॉ. श्वेता पांडेय, सह संयोजक इंजीनियर अजय राव, डॉ. अजय गुप्ता का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें