फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 75 कृषि विवि के छात्र देखेंगे ऑनलाइन लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 29 अगस्त को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण वर्चुअल होने के बावजूद बेहद वृहद होगा। कार्यक्रम में देश के 75 कृषि विश्वविद्यालय के छात्र जुड़ेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण लाइव सुने सकेंगे। इसके अलावा 721 कृषि विज्ञान केंद्र, 130 इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक, पीएम किसान योजना के लाभार्थी समेत तमाम लोग जुड़ेंगे।
विज्ञापन

लोकार्पण कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि 50 हजार से ज्यादा लोग पंजीकरण करा सकते हैं। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम साढ़े बारह बजे से शुरू होगा। इसमें 75 कृषि विश्वविद्यालय, 721 कृषि विज्ञान केंद्र के लाभार्थी व स्टाफ, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 130 इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक व छात्र, पीएम किसान योजना के लाभार्थी, यूपी-एमपी के बुंदेलखंड के पंचायत राज विभाग के सचिव, केंद्रीय कृषि विभाग के प्रमुख अधिकारी भी जुड़ेंगे। विश्वविद्यालय में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें