संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। 15 साल से अधिक पुराने 740 सरकारी वाहनों को स्क्रैप पॉलिसी के तहत न केवल सड़क से बाहर किया गया है, बल्कि उसे कबाड़ घोषित कर प्रमाणपत्र भी सौंप दिया गया है। इनमें 39 वाहनों का स्क्रैप भी किया जा चुका है।
सरकार की ओर से कबाड़ नीति लागू करते हुए कुछ जिलों में जहां सख्ती की गई है तो कुछ में रियायत दी गई है। वहीं, झांसी जनपद रियायत वाले जिलों में शामिल है। जिले में 20 हजार से अधिक वाहन हैं, जो अपनी तय सीमा पूर्ण कर चुके हैं, लेकिन फिटनेस में छूट के चलते अपना नवीकरण करा लिया। वहीं, इसमें 740 सरकारी वाहन चिह्नित किए, जो कबाड़ की श्रेणी में आए हैं। उन्हें स्क्रैप पॉलिसी में शामिल करते हुए प्रमाणपत्र सौंप दिया गया है।