गुरसरांय (झांसी)। ब्लाक के अंतर्गत 72 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के
परिणाम घोषित कर दिए गए। टहरौली किला से सुनीता देवी, टहरौली खास से बाबू
सिंह, सिलौरी से रवि शंकर, ढुरवई से दीपेंद्र सिंह, पसराई से लवकुश, गाता
से गोरे लाल, पण्डवाहा से अंकित, छिरौरा बुजुर्ग से लालाराम, बगरौनी से
पुष्पादेवी, गढ़ा से मानवेंद्र, महेबा से संजय सिंह, दुगारा से मालती,
कोटरा से राजेश कुमार, लिधौरा से महपाल, रमपुरा से निर्मला देवी प्रधान
बनीं।
बंगरा से उर्मिला देवी, मोतीकटरा से पानकुंअर, निपान से मन्नू देवी, बिरौना से रामाधार, ढिपकई से डिंपल, निमगहना से विषम देवी, सुजुवा से जामवती, बेला से सियाराम, तुर्का लहचूरा से रामकुमारी , बडवार से वीर अभिमन्यु, धवारी से बृजलाल , भसनेह से जगदीश, वंकापहाडी से सरोज, रानापुरा से कमलेश कुमारी, इटौरा से अनिल वशिष्ठ , आमली से रामदास , हैवतपुरा से पवन कुमार, मढा से रामप्रकाश, सिर्वो से दीपक पटेल, बिजौरा से सुदर्शन, लखावती से हरीमोहन शर्मा, चौकरी से संध्या देवी, घुरैया से साधना राजा, रनयारा से अरविंद प्रधान बने।
भड़ोखर से देवी सिंह, गढीकरगाय से महेंद्र, लौड़ी से लखन, बसारी से रामा, सिमरधा से लक्ष्मी देवी, जसवंत पुरा से ओमप्रकाश, खेरी से वसंती देवी, खडौरा से वंदना मुखिया, जलालपुरा से ऊषा देवी, गोरपुरा से मक्खन देवी, पसौरा से नेहा देवी, मारकुआ से संतोष सिंह, एवनी से रानी, पुछी से शांति देवी, सहपुरा खुर्द से रेखा देवी, इमलौटा से हाकिम सिंह, सोनकपुरा से रमई, गुढ़ा से राम जानकी, केदारताई से मन्नू लाल प्रधान बने।
अतरौली से हरीक्रांति, बरौटा से रामनारायण , चतुरताई से रेखा , देवरा खुर्द से रामदेवी , ताई से मातादीन, भगवंतपुरा से देशरानी, बरारू से सुधीर ,मैगाय से शिववती, सुजानपुरा से टूडे , करगुवां बुजुर्ग से अरविंद भूषण, राजापुर से सिल्लो , विक्रम पुरा सानी से कर्ण प्रताप, लुहरगांव से रघुवीर , रजवारा से प्रवीण विजयी घोषित किए गए। इस अवसर पर परगनाधिकारी श्रीराम यादव, आरओ जलील अहमद सिद्दीकी, क्षेत्राधिकारी अविनाश गौतम, थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह आदि की देखरेख में चुनाव परिणाम संपन्न हुए । सबसे बड़ी जीत ग्राम पुछी से शांति देवी की हुई, उन्हाेंने 713 मतों से जीत हासिल कर ऊषा देवी को हराया ।
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, युवक घायल
गुरसरांय/बामौर (झांसी)। ब्लाक के अंतर्गत 66 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के परिणाम घोषित कर दिए गए। ग्राम पंचायत अचौसा से राजेश कुमार, वेंदा से फूला देवी, करगुवा खुर्द से सत्यपाल, अतरसुआ से संतोषी , शमशेरपुरा रामकिशुन , पथरेडी से रामेश्वर प्रसाद, सेरिया से छक्की, अस्ता से ओमप्रकाश , कैरोखर से शिवानी, सैगुवां से सतेन्द्र गिरी, परसुआ से ज्योति त्रिपाठी, मड़ोरी से सुमन देवी, सुट्टा से संजय सिह प्रधान बने।
गढवई से सीताराम, फरीदा से दीपेन्द्र सिंह , सिया से भगवत नारायण, वरगाय खंगार से उपेन्द्र सिंह, बरौरा से रामशरण, सरसैड़ा से ज्योति, सेमरी से कुलदीप, अड़जरा से रेखा, नगरा से अनुरूद्ध कुमार, आलमपुरा से संतोष कुमार, वछेह से गीता देवी, डुमरई से संगीता देवी , भदरवारा खुर्द से महेश कुमार , दुरखुरू से पर्वत लाल, वीरपुरा से जाहर सिंह, नागर से रामादेवी, गोहाना से प्रेम प्रताप सिंह , विलाटी खेत से रामसखी , विलाटी करके सुधा देवी , पठा से वीरेन्द्र सिंह, टेहरका सुषमा देवी , खलारा से रानी देवी प्रधान बने।
बरमपुरा से रामकुमारी , हरदुआ से पनकुरावाली, जौरी से गुड्डी देवी, सगौली से रूबी, रिया से राजेन्द्र सिंह, बामौर से बबली, सिगार से बृजकिशोर, अहरौरा से रामलाल, भदरवारा से सुमन, कुरैठा पिंकी, दखनेश्वर से रामसहाय, डिकौली से देव कुमारी, गोती से विवेक सिंह, झबरा से ज्ञानवती विजयी रहीं। पुलिस द्वारा भीड़ को खदेड़ने के लिए एक युवक पुलिस की लाठी से लहूलुहान हो गया, जिसे प्राथमिक चिकित्सा दी गयी।
रविवार को टहरौली एस डी एम पूनम निगम , आर ओ डी एस यादव , खण्ड विकास अधिकारी मुकेश पटेल के निर्देशन में मतगणना सम्पन्न हुई । टहरौली एसडीएम पूनम निगम, आरओ डीएस यादव , खंड विकास अधिकारी, मुकेश पटेल के निर्देशन में मतगणना संपन्न हुई ।