फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से नहीं निकले शहरी मतदाता, 54.80 प्रतिशत ही पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों से नहीं निकले शहरी मतदाता, 54.80 प्रतिशत ही पड़े वोट
विज्ञापन

ललितपुर। शहरी क्षेत्र में कम मतदान से चिरागतले अंधेरा जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है। पिछले दिनों अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि मतदाताओं को मत डालने के लिए प्रेरित कर रहे, लेकिन इसका असर मतदाताओं पर नजर नहीं आया। जहां सांसद प्रतिनिधि के मोहल्ले में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ, वहीं, विधायक के मोहल्लेवासियों ने 50 प्रतिशत से अधिक मतदान किया। कुल मिलाकर शहर का मतदान 54.60 प्रतिशत ही हो सका है।
आमतौर पर शहरी क्षेत्र का पढ़ा-लिखा वोटर होता है। मौजूदा समय में शहर में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी और नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू के आवास हैं, जिनमें वह परिवार समेत रहते हैं। इन सबके बाद भी शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह कम देखा गया। इस समय शहर में कुल 127625 मतदाता हैं, इनमें से 69941 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सांसद प्रतिनिधि के मतदान केंद्र मोहल्ला बड़ापुरा में 46.84 प्रतिशत और विधायक के मतदान केंद्र चौबयाना में 50 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास कॉलोनी में 57.10 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय रामनगर पूर्व भाग में 58.48, रामनगर पश्चिम भाग में 56.96, श्रीराम कान्वेंट स्कूल रामनगर उत्तर भाग में 47.92, रामनगर दक्षिण भाग में 52.92, पूर्व भाग में 64.05, पश्चिम भाग में 52.81, सरस्वती शिशु मंदिर चौबयाना पूर्व भाग में 61.65, पश्चिम भाग में 59.94, उत्तर भाग में 54.71, कॉलोनी दो में 51.42, नारायणपुरा उत्तर भाग में 60.29, दक्षिण भाग में 73.47, रविंद्रनाथ टैगोर बड़ापुरा में 46.84, जीजीआईसी महावीरपुरा में कमरा नंबर पांच में 56.73, कमरा नंबर छह में 56.14, कमरा नंबर सात में 56.58, जूनियर हाईस्कूल सिविल लाइन पूर्व भाग में 49.64, पश्चिम भाग में 53, उत्तर भाग में 49.74, पीएन इंटर कालेज उत्तर भाग में 61.32, दक्षिण भाग में 61.54, पूर्व भाग में 63.10, पश्चिम भाग में 56.27, रावरपुरा पूर्व भाग में 70.53, पश्चिम भाग में 61.83, उत्तर भाग में 65.36, प्राथमिक विद्यालय रावर में 62.18, चौबयाना नंबर 2 उत्तर भाग में 61.40, दक्षिण भाग में 72.18 प्रतिशत, पूर्व भाग में 72.20 प्रतिशत, चौबयाना नंबर एक उत्तर भाग में 72.71 प्रतिशत, दक्षिण भाग में 64.91 प्रतिशत, पूर्व भाग में 50.92 प्रतिशत, जूनियर हाईस्कूल चौबयाना उत्तर भाग में 62.26 प्रतिशत, दक्षिण भाग में 23.91 प्रतिशत, लक्ष्मीपुरा पूर्व भाग में 65.41 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय गोविंद नगर उत्तर भाग में 69.01, जीजीआईसी उत्तर भाग में 39.89, दक्षिण भाग में 48.32, जीआईसी पूर्व भाग में 48.57, पश्चिम भाग में 42.72, उत्तर भाग में 43.46, प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन में 52.50, आदर्श विद्यालय उत्तर भाग में 49.64, दक्षिण भाग में 41.89 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर उत्तर भाग में 59.01 प्रतिशत,दक्षिण भाग में 58.55 प्रतिशत, पूर्व भाग में 54.41 प्रतिशत,पश्चिम भाग में 47.95 प्रतिशत, श्री वर्णी जैन इंटर कालेज कमरा नंबर 36 में 41.37 और वर्णी जैन कांवेंट स्कूल पूर्व भाग में 39.80 प्रतिशत रहा है। ग्रामीण मतदाताओं ने शहरी मतदाताओं के मुकाबले अधिक मतदान किया है, जो चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें