फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को दी श्रद्घांजलि
विज्ञापन

झांसी। शही अग्निशमन कर्मचारियों को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने श्रद्घांजलि दी। इसके साथ ही नागरिकों को पिन फ्लैग लगाकर अग्निसुरक्षा सप्ताह की शुरूआत की गई। पूरे सप्ताह रैैलियों और गोष्ठियों के माध्यम से आग से बचाव के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुंबई बंदरगाह पर फोर्ट स्काटाईन जहाज में विस्फोट के दौरान शहीद हुए 66 जवानों की याद में अग्निशमन विभाग 14 अप्रैल को सेवा दिवस मनाता है। फायर स्टेशन पर बने शहीद स्मारक पर एसएसपी समेत प्रभारी अग्निशमन केंद्र मोहम्मद इशहाक हाशमी सहित समस्त कर्मचरियों ने भी श्रद्धाजंलि दी। एसएसपी ने कर्मचारियों की समस्याएं के बारे में जानकारी की। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध गाड़ियों के रखरखाव के संबंध में जानकारी की। उन्होंने कहा कि फायर सीजन शुरू हो गया है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय गेहूं की कटाई चल रही है और फसल में अग्नि लगने की संभावनाएं बनी रहती है। इसलिए अग्निशमन टीम को हर वक्त तैयार रहना चाहिए और अग्निकांड की सूचना पर त्वरित एक्शन लेकर मौके पर पहुंचा चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को फायर स्टेशन नगर क्षेत्र में फायर रैली निकालकर जनता को जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें