सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
झांसी। रविवार को जालौन के आटा तिराहा पर हुए सड़क हादसे में घायल पुष्पा (38) की मौत हो गई। पति का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। रविवार को जालौन के राजेंद्र नगर निवासी मगन शाह (42) अपनी पत्नी पुष्पा के साथ जैरामपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थेे। यहां से शाम को दोनों स्कूटर पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी आटा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थ्ेा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकोें ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। सोमवार को उपचार के दौरान पुष्पा ने दम तोड़ दिया, जबकि पति का उपचार चल रहा है।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
झांसी। थाना सकरार इलाके में सड़ुक हादसे में घायल रोहित (26) की मौत हो गई। रविवार को तेजपुरा गांव निवासी रोहित अपनी भांजी अंजली को बाइक पर बैठाकर सकरार घर छोड़ने जा रहा था। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर निकला था, तभी सामने से आ रहे डंपर की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को रोहित की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही रोहित की मौत हो गई।