फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई ट्रेन का संचालन
विज्ञापन

झांसी। रेलवे 19 मार्च से नांदेड से निजामुद्दीन के बीच मराठवाडा संपर्क क्रांति साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसमें गाड़ी नंबर 12753 हर मंगलवार को नांदेड से सुबह आठ बजे और 12754 प्रत्येक बुधवार को निजामुद्दीन से शाम 7.50 बजे चलेगी। इस ट्रेन को परभनी, जालना, औरंगाबाद, मनमाड, जलगांव, भोपाल, झांसी और आगरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह, नांदेड से निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन सात मार्च से शुरू हो गया है। यह ट्रेन 27 जून तक अपने 17 फेरे पूरा करेगी। इसमें गाड़ी नंबर 02485 नांदेड से प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात 11 बजे और 02486 निजामुद्दीन से प्रत्येक शनिवार को सुबह 5.50 बजे चलेगी। इस ट्रेन को पूर्णा, बासमेट, हिंगोली, वाशिम, अकोला, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी और आगरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें