फसल देखने गांव गई महिला की हत्या
बंगरा/झांसी। फसल देखने उल्दन थाना क्षेत्र के हाटी गांव में पति के साथ पहुंची महिला की शनिवार की रात में संदिग्ध हालात में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में पति संदेह के घेरे में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना उल्दन के हाटी निवासी जगदीश अपनी पत्नी शांतिदेवी व बच्चों के साथ थाना नवाबाद स्थित करगुवां में रहते हैं। हाटी गांव में उनका मकान औैर खेती भी है। शनिवार को जगदीश व शांतिदेवी फसल देखने और लोगों से मिलने गांव गए थे। शाम को सभी से मिलने के बाद वे गांव मेें ही बने घर में सोने चले गए। रात में शांतिदेवी की धारदार हथियार से किसी ने हत्या कर दी।
सुबह जगदीश बिना किसी को कुछ बताए करगुवां लौट आए। मां को साथ न देखकर बच्चों ने पिता से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया।
शक होने पर बच्चों ने गांववालोें से मां की जानकारी ली। गांव वाले घर पहुंचे तो शांतिदेवी खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी थीं। यह देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाते ही पुलिस नेे मौके पर पहुंचकर छानबीन कर शव को कब्जे में लिया। मौके से पुलिस को र्कोई भी धारदार हथियार नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जगदीश को पूछताछ के लिए पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। देर रात तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी रही।
बिजली विभाग का शिविर 15 को
झांसी। बिजली विभाग मुन्नालाल पावर हाउस में 15 मार्च को मेगा शिविर का आयोजन करेगा। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक लगने वाले शिविर में महानगर के किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति आकर कनेक्शन ले सकता है। साथ ही शिविर में समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। शिविर में सभी अधिकारी और अवर अभियंता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मुख्य अभियंता वितरण आरएस सिंह ने दी।