फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए आए 33 करोड़ और -City

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के लिए आए 33 करोड़
विज्ञापन

झांसी। सितंबर में हुई मूसलाधार बारिश से जिले में खरीफ की फसल को भारी नुकसान हुआ था। बीमा कंपनी की ओर से किसानों को 102 करोड़ की क्षति पूर्ति राशि पहले उपलब्ध कराई जा चुकी है। अब 33 करोड़ रुपये की रकम और आ गई है।
सितंबर के पहले सप्ताह में अचानक हुई मूसलाधार बारिश से जिले में उड़द और मूंगफली की फसल को भारी नुकसान हुआ था। कई इलाकों में फसल पूरी तरह से चौपट हो गई थी। राजस्व विभाग और फसल बीमा कंपनी न्यू इंडिया इंश्योरेंस की ओर से क्षति का आकलन किया गया था। इसके बाद बीमा कंपनी की ओर से किश्तों में किसानों के लिए 103 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। अब 33 करोड़ और भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगेंद्र शर्मा ने बताया कि बीमा कंपनी की ओर से मिली ये धनराशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। एक सप्ताह में यह रकम किसानों को उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें