चिरगांव सीएचसी में मिलेगी 24 घंटे बिजली
झांसी। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (चिरगांव) चिरगांव में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत सोलर पैनल और आरओ वॉटर लगवाया गया। इसके बाद चिरगांव मंडल का पहला ऐसा सीएचसी बन गया है, जहां 24 घंटे बिजली रहेगी।
यूं तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था होती है लेकिन इसे चालू होने में भी समय लगता है और ज्यादा देर के लिए लाइट जाने पर समस्या हल नहीं होती। इसलिए बिजली के ऐसे विकल्प की जरूरत लगातार बनी थी, जो निर्बाध रूप से विद्युत ऊर्जा दे सके लेकिन सोलर ऊर्जा के रूप में विख्यात इस उपकरण की लागत बहुत अधिक होने और सीमित संसाधनों के बल पर स्वास्थ्य इकाइयों को इसे लगवा पाना मुश्किल था। इस मुश्किल का हल निकाल एक बैठक के माध्यम से जो की कायाकल्प अवार्ड योजना के संदर्भ में आयोजित की जा रही थी। इस बैठक में कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से अस्पतालों में सुधार के विचार को लाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक चिरगांव ने इंडियन आयल से संपर्क किया गया, जिसमें सहयोग का आश्वासन प्राप्त होने पर जानकारी जनपद स्तर पर साझा की गई। 13 फरवरी को संपूर्ण काम पूरा करके इसे जनता को समर्पित किया गया।