फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर ‘गुरु’ की वंदना, मांगी खुशहाली

Mon, 14 Jan 2019 02:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रविवार को महानगर के गुरुद्वारों में श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी कीर्तन सुना और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर देश की खुशहाली मांगी। इसके बाद हुए गुरु के लंगर में प्रसाद छका। पर्व अवसर पर गुरुद्वारों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों तथा फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा झोकनबाग में स्त्री सत्संग के जत्थे ने गुरुवाणी कीर्तन किया।

हुजूरी रागी अजीत सिंह व बलवीर सिंह ने गुरु वाणी कीर्तन किया। इस अवसर पर बीबी गुरचरण कौर ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया तथा गुरु ग्रंथ साहिब जी को गुरु मानने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने धार्मिक प्रश्न प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह कोहली ने कविता सुनाई।

इस अवसर पर सचिव जीएस सलूजा, सतनाम सिंह, राजिंदर सिंह चावला, हर चरण सिंह, नीटू फुलेल, टीटू फुलेल, रत्नाकर सिंह अरोरा, परमजीत सिंह मन्नी आदि मौजूद रहे। रात में आतिशबाजी की गई और श्रद्धालुओं ने लंगर छका। गुरुद्वारा सीपरी में गुरुवाणी कीर्तन हुआ और मुख्य ग्रंथी ज्ञानी महेंद्र सिंह ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा राम गढ़िया बिरादरी नगरा में स्त्री सत्संग ने कीर्तन किया।
विज्ञापन


ज्ञानी कुलवंत सिंह ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने लंगर छका। इस अवसर पर प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बेदी, सचिव हरप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत कौर, हरविंदर कौर, कुलवंत कौर, बलराम नागपाल, गगनदीप सिंह, रजिंदर पाल सिंह मौजूद रहे।

वहीं, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नगरा में ज्ञानी हरविंदर सिंह भोगल ने कथा, अमन दीप सिंह, गगन दीप सिंह ने कीर्तन किया। स्त्री सिंह सभा व बच्चों ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हरवंश सिंह खनूजा, मनदीप कौर, गुरविंदर कौर, कमलजीत सिंह, मंगल सिंह सलूजा, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें