फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी लड़ेगी बुंदेलखंड को राज्य बनाने की लड़ाई: संजय सिंह

Mon, 24 Sep 2018 02:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी अलग बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए 12 अक्तूबर से पदयात्रा निकाली जाएगी। पेट्रोल और डीजल के दामों की बढ़ोत्तरी, राफेल सौदे ओर जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन


शिवाजी नगर में किड्स किंगडम स्कूल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर असफल साबित हुई है। राफेल विमान सौदे की हकीकत से जनता को गुमराह किया जा रहा है, पेट्रोल और डीजल के दाम दिनों दिन बढ़ रहे हैं। इन पर काबू पाने की जगह पेट्रोलियम मंत्री कह रहे हैं कि दाम कम नहीं होंगे। दामों ने महंगाई बढ़ रही है। ट्रांसपोर्टरों को दिनोंदिन घाटा हो रहा है, ऑटो और तिपहिया वाहन चालक भी बढ़ते दामों से परेशान हैं, लेकिन इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि अलग बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ी जाएगी। पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर है, इसलिए बुंदेलखंड राज्य के लिए 12 अक्तूबर से पार्टी पदयात्रा निकालेगी। इसके अलावा मशाल जुलूस और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बुंदेलखंड में उद्योगों की भारी कमी है, जिससे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। बेकारी के अभाव में पलायन करने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शिक्षा के बेहतर संस्थान नहीं हैं, जिससे युवाओं को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की लड़ाई पूरे दमखम के साथ लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर झांसी से अर्चना गुप्ता, नरेंद्र झा, विनोद शर्मा, भवदीप सरना, हिमांशु, शिवम गुप्ता, इरशाद अहमद, ललितपुर से मुरारी लाल जैन, बांदा से अवधेश प्रताप सिंह, हमीरपुर से डॉ. रमन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें