फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल स् थगित -City

विज्ञापन
विज्ञापन
अति महत्वपूर्ण खबर, जरूर लगाएं
विज्ञापन

.................................................
अटल के शोक में फिल्म फेस्टिवल स्थगित
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 17 व 18 अगस्त को होना था आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में विचित्र फिल्मस और रानी लक्ष्मीबाई फिल्मस के संयुक्त तत्वावधान में 17 और 18 अगस्त को होने वाला रानी लक्ष्मीबाई फिल्म फेस्टिवल कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन होने की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में होने वाले रानी लक्ष्मीबाई फिल्म फेस्टिवल 2018 के दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लघु फिल्मों का प्रस्तुतीकरण और सम्मान होना था। इसमें तमिल, तेलगू, कन्नड़, बंगाली, मराठी, हिंदी समेत देश की विभिन्न भाषाओं में 21 से 25 लघु फिल्में दिखाई जानी थी। अलग-अलग राज्यों से फिल्म निर्माता शामिल होने वाले थे। फेस्टिवल की पूरी तैयारी हो चुकी थी। फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो जाने की वजह से कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय अतिथि गृह में महोत्सव के सभी आयोजक अटल जी को श्रृद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें