फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादपुरा में गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादपुरा में गहराया पानी का संकट
विज्ञापन

ललितपुर। वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा प्रथम में भूगर्भ जल स्तर खिसकने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। यहां पांच हैंडपंप खराब पड़े हैं। वहीं, टोरिया मोहल्ले में ऊंचाई होने से पाइप लाइन का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे करीब पचास परिवारों को पानी जुटाना मुश्किल हो गया है।
आसमान में चल रही गर्म हवाओं से जमीन की ऊपरी सतह पर भी गर्माहट हो गई है। इससे पानी स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा में कई हैंडपंपों का पानी सूख गया है। बांध तिराहा, रामरतन कुशवाहा के घर के पास, लेडी बेकिन चर्च के बगल में, राजपूत कालोनी में शुक्ला के मकान के सामने, डा. बच्चन के बगल में हैंडपंप खराब पड़े हैं। इनमें से कई ऐसे हैंडपंप हैं जो रीबोर लायक नहीं बचे हैं। कमोवेश यही स्थिति राजपूत कालोनी की है। वहीं, टौरिया मोहल्ले में ऊंचाई होने से पाइप लाइन का पानी नहीं चढ़ पा रहा है। हालांकि, यहां एक टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है जो नाकाफी साबित हो रही है। देहरे बाबा के पास लगे हैंडपंप पर पानी का दबाव बढ़ गया है। मोहल्ले के सभासद खुद पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। सभासद ने बताया कि मुहल्लेवासियों ने कई बार प्रशासनिक स्तर पर शिकायत की, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। चौबीस मार्च को जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि मोहल्ला टौरिया, करीमनगर, लेड़ियापुरा, राजपूत कालोनी में पानी की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है और जहां पर पाइप लाइन पड़ी हुई है, वहां पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने सर्वे कराकर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

.......
ईओ ने लिखा है पत्र
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने टौरिया तिराहे पर चार, मोटी बरिया के पास दो, श्याम लक्षकार के मकान के पास दो टैंकर से पानी की आपूर्ति कराने को कहा है।
......
फोटो 6
दो साल से बनी पानी की समस्या
टौरिया मोहल्ले में दो तीन साल से पानी की समस्या बनी हुई है। यहां तीन इंच की पाइप लाइन डाली गई है। इसमें पहले से पानी कम आता था लेकिन जब से अटल अमृत योजना के पाइप कनेक्शन हुए हैं तब से तो पाइप से पानी मिलना ही बंद हो गया है।
तुलसीराम सैनी
दुकानदार
.......
फोटो 7
देखते ही देखते हो जाता टैंकर खाली
टौरिया मोहल्ले में एक टैंकर आ रहा है जो देखते ही देखते खाली हो जाता है। जब तक नीचे के मोहल्ले के लोग अपने बर्तन लेकर पहुंचते हैं तब तक उन्हें टैंकर खाली मिलता है। कई बार झगड़ा की नौबत बन जाती है। मोहल्ले में एक और टैंकर आना चाहिए।
दिलीप
.......
फोटो 9
दो-दो दिन तक नहीं आता पानी
मोटी बरिया के पास अनियमित पाइप जलापूर्ति होती है। कई बार दो-दो दिन पानी नहीं आता है। यहां पाइप लाइन संकरी होने से पानी कम चढ़ता है। टुल्लू मशीन लगाने के बाद भी कम ही पानी मिल पाता है। इस क्षेत्र में पाइप लाइन की मोटाई बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जेंतरानी
.......
फोटो 8
मांगे आठ टैंकर मिला एक
वार्ड में पेयजल समस्या को देखते हुए आठ टैंकर की मांग की गई। जिस पर जल संस्थान ने एक टैंकर से जलापूर्ति शुरू की है जो नाकाफी है। कई जगहों पर पाइप लाइन में लीकेज बने हुए हैं। इससे भी जलापूर्ति बाधित हो रही है। इसके अलावा खराब हैंडपंपों की सुध नहीं ली जा रही है।
हरिओम कुशवाहा
सभासद
वार्ड नंबर सोलह आजादपुरा प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें