फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उमा भारती --City

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी - राजनीति
विज्ञापन

--------------

केंद्र व प्रदेश की सरकार आएगी ‘आपके द्वार’
- 15 से 20 अप्रैल के बीच आने की संभावना
- प्रदेश के मुख्यमंत्री और दो केंद्रीय मंत्री आएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अप्रैल शहर के लिए खास होने वाला है, क्योंकि केंद्र व प्रदेश की सरकारें यहां आएंगी और डिफेंस कॉरीडोर, महारानी लक्ष्मीबाई क्रांति पथ व बरुआसागर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का शिलान्यास होगा। तारीख अभी तय नहीं हुई है, पर 15 से 20 अप्रैल के बीच यह आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावनाएं भी हैं।
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती का लोकसभा क्षेत्र है। घोषणाएं बहुत हो चुकी हैं, पर अभी तक वह धरातल पर नहीं उतरी हैं। केंद्रीय मंत्री ने अगला चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। इसलिए वह चाहती हैं कि उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की शुरूआत हो जाए, तो यह कार्य आने वाले समय में मील के पत्थर साबित होंगे। महारानी लक्ष्मीबाई क्रांति पथ की स्थापना होगी, इसमें रानी से जुड़े स्थलों का विकास होगा और संपर्क मार्ग बनेंगे। इंवेस्टर्स समिट में डिफेंस कॉरीडोर की घोषणा हुई थी, यह कॉरीडोर जल्द से जल्द धरातल पर उतरे इसके लिए कॉरीडोर की स्थापना होगी। बरुआसागर में फूड प्रोसेसिंग इकाई लगाने के लिए क्लस्टर ऑफ फूड प्रोसेसिंग की स्थापना होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जल्द ही झांसी में इन इकाइयों की स्थापना होगी। इससे पर्यटन व रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे झांसी का विकास होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर, प्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 15 से 20 अप्रैल के बीच झांसी में बड़ा आयोजन होगा।

जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। बीते शनिवार को किए गए निरीक्षण के दौरान राजकीय संग्रहालय में बना नाट्य चबूतरा शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने मुख्यमंत्री से इसका लोकार्पण कराने की बात कही। इसके अलावा अन्य तैयारियां भी मुख्यमंत्री के आगमन के हिसाब से करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


आ सकते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावना है, लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि वह केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें