फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली: 31 गांवों की काटी बिजली-City

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले बिल जमा करो, फिर मिलेगी बिजली
विज्ञापन

60 लाख से अधिक बकाए पर 31 गांवों की बत्ती काटी
इक्का-दुक्का लोग ही जमा कर रहे थे पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बिजली विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के बकायेदारों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दी हैं। 60 लाख रुपये से ज्यादा बकाया होने पर 31 गांवों की बिजली काट दी गई। इन गांवों में इक्का दुक्का उपभोक्ता ही बिल जमा कर रहे थे।
कस्बों व देहातों में रहने वाले लोग बिजली का बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि अधिकारियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बिल वसूलना चुनौती बना हुआ है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 80,202 कनेक्शन हैं। इनमें केवल सात हजार उपभोक्ता ही नियमित बिल जमा कर रहे हैं। 30,117 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर पांच हजार रुपये से अधिक का बकाया है। यह धनराशि पचास करोड़ रुपये से अधिक होती है। इसमें सरकारी विभागों पर भी पांच करोड़ बकाया हैं। इनमें ऐसे तमाम गांव हैं, जिनमें इक्का दुक्का उपभोक्ता ही बिल जमा कर रहे हैं। विभाग ने अब ऐसे गांवों की बिजली काटना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत 22 और 23 सितंबर को 31 गांवों की बिजली काट दी गईं।
विज्ञापन


‘जब उपभोक्ता बिल जमा करेंगे, तभी गांवों की बिजली जोड़ी जाएगी। अगर, बकाया जमा किए बिना बिजली जुड़ी पायी गई तो संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
आरपीएस तोमर, मुख्य अभियंता (वितरण)।

इन गांवों की कटी बिजली
बड़ागांव, बरुआसागर और बबीना क्षेत्र में स्थित दानीपुरा, डगरवाहा रक्सा, टोल बराठा, धरमपुरा, नर्सरी, महुआ खेरा, अहरौली, अटा, दबियापुरा, शहजोनी, छिपौटा, रसीना, सिमरिया, बगरुआ, शुकुवा, चंदोली, ठकुरपुरा, थिरकन, लहर तथा मऊरानीपुर क्षेत्र के भटा, नगैच, कुइया खिरक, अड़जार, पछवई, रोनी, सिगरवारा, बुडिया, विजवारा, कटौरा, सितौरा, झबरा शामिल हैंञ
विज्ञापन


ये भी समस्या
गांवों में बिजली चोरी के कारण ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं, इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक होता है और वह फुंक जाते हैं। मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के किसानों को 24 घंटे बिजली देना चाहते हैं। मगर, ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युत ढांचा इतना अधिक कमजोर है कि गांवों के ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग व जर्जर तारों के कारण धड़ाधड़ फुंक रहे हैं। बिजली चोरी के कारण हो रही ओवरलोडिंग से समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें