फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एमीनिटीज-अग्निशमन विभाग ने की नर्सिंग होम की जांच-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दो पीडीएफ के साथ अमर उजाला इंपैक्ट का लोगो भी
---------------------------------------------

सिविक एमीनिटीज
---------------

फायर ब्रिगेड के साथ नर्सिंग होम संचालक भी जागे
कुछ ने पानी टैंक बनवाए और अग्निशमन यंत्र भी लगवा लिए
जांच-पड़ताल जारी, अनापत्ति प्रमाणपत्र जरूर लेना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
फायर ब्रिगेड विभाग की टीम ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी नर्सिंगहोमों में जांच की। इस दौरान पता चला कि कुछ नर्सिंग होम संचालकों ने रातोरात पानी के टैंक बनवाने के साथ अग्निशमन यंत्र भी लगवा लिए, ताकि जांच की आंच से बच सकें। अब देखा जा रहा है कि ये यंत्र और पानी के टैंक मानक के मुताबिक हैं या नहीं। इसके बाद ही इन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
केजीएमयू लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद से मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के सभी नर्सिंगहोम की जांच करने के आदेश दिए थे। ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हुई और अस्पतालों की जांच की गई। जांच के क्रम में अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को मेडिकल कालेज रोड स्थित मां शेरावाली हास्पिटल, उपचार हास्पिटल और हड्डी व जोड़ रोग संस्थान में आग से सुरक्षा के मानकों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि सभी में अग्निशमन यंत्र लगे थे। पानी के टैंक भी थे, लेकिन कई जगह पाइप लाइन ही नहीं थी। फायर ब्रिगेड वालों का कहना है कि ऐसा लग रहा था कि यहां आग से सुरक्षा के इंतजाम हाल में ही किए गए हैं। नर्सिंग होम संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिन के भीतर पाइप लाइन बिछवा लें और सभी मानकों और नियमों को पूरा करवा लें। 15 दिन बाद एक बार फिर जांच की जाएगी। तब कमी मिलने पर कार्रवाई होगी। अब सवाल यह भी है कि नर्सिंग होम कर्मचारियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है या नहीं? यह बिंदु भी जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
तय हुआ है कि नर्सिंग होम और होटल कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आपात स्थित में वे बचाव कर सकें। प्रशिक्षण का काम 15 दिन के भीतर पूरा किया जाएगा। इस बीच जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

- महावीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी


इनसेट
---------

नोटिस पर सुनवाई आज से
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने नर्सिंगहोम संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्हें इनका जवाब देना है। बताना है कि नियमानुसार नक्शा स्वीकृत है या नहीं? मानक और नियमों के मुताबिक नर्सिंग होम का निर्माण हुआ है या नहीं। बृहस्पतिवार से सुनवाई की जाएगी। नर्सिंग होम संचालकों को सुबह 11 बजे से कार्यालय आने को कहा है। जेडीए उपाध्यक्ष/ जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा है कि सुनवाई के दौरान नर्सिंगहोम के सभी कागजात लेकर उपस्थित हों तथा नक्शा स्वीकृत करा लें। यदि नर्सिंगहोम संचालक तय तारीख पर उपस्थित होकर नोटिस का जवाब नहीं देते तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें