फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून माह में 489 छापामार कार्यवाही, 71 पर केस, 39 को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में जून माह में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 489 छापामारी कर 3267 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई जबकि 32600 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। इस दौरान 71 मुकदमे दर्ज कर 39 लोगों को जेल भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार और उसका परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवर्तन अधिकारी को लगातार चेकिंग का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के निर्देश पर प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम अवैध शराब निर्माण स्थलों और अवैध शराब भंडारण स्थलों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत जून माह में चलाए गए अभियान में कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर अवैध शराब की बरामदगी और लहन को नष्ट किया गया। इसमें आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में विभिन्न अधिकारियों के नेतृत्व में 489 बार छापमारी की कार्रवाई कर 71 लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया। इसमें 39 लोगों को कार्रवाई के दौरान मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। आदेश दिया कि अवैध शराब को लेकर दुर्घटना होने पर संबंधितों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। प्रवर्तन अधिकारी को लगातार भ्रमण कार कार्रवाई सुनिश्चित करने और अवैध शराब निर्माण के अड्डों को नष्ट करने के साथ ही हाईवे पर स्थित होटलों और ढाबों की जांच कर अवैध शराब मिलने पर संलिप्त संचालकों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें