झांसी। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। उनकी सुरक्षा में अधिकारियों के साथ-साथ 700 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक एसएसपी, 10 एएसपी, 25 डिप्टी एसपी, 60 इंस्पेक्टर, 700 सिपाही और 10 कंपनी पीएसी लगाई गई है। रविवार को अधिकारियों ने जीआईसी में होने वाली जनसभा स्थल के पास कई बार निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिन भर अधिकारी व्यवस्थाएं जुटाने में लगे रहे। सोमवार शाम अधिकारियों ने रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
15-15 मिनट के लिए रोका जाएगा यातायात, डायवर्ड रहेगा रूट
झांसी। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले यातायात व्यवस्था संभालने की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। काफिला निकलने से पहले दोपहर 12.15 से 12.30 तक चित्रा चौराहा जेल चौराहा और ग्वालियर रोड से स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते के ट्रेफिक को रोक दिया जाएगा। इसी तरह, दोपहर 1.30 से 1.45 बजे तक इन्हीं रास्तों पर ट्रॉफिक रोका जाएगा। सीपरी बाजार व जेल चौराहा जाने वाले रास्तोें पर सुबह दस बजे से रूट डायवर्जन रहेगा। सीपरी बाजार से चित्रा चौराहा होते हुए स्टेशन रोड, इलाहाबाद बैंक चौराहा से सीधे जेल चौराहा की तरफ निकलेंगे। इसी तरह, जेल चौराहा से आने वाले वाहन जेल के पीछे से, इलाहाबाद बैंक चौराहा, स्टेशन रोड से चित्रा चौराहा होते हुए सीपरी बाजार पहुंचेंगे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर अतिरिक्त यातायात कर्मी लगाए गए हैं। ललितपुर व जालौन से भी यातायात कर्मियों को बुलाया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।