70 rail coach change to isolation ward
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे में 290 में से 70 कोच आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित कर कर दिए गए हैं। दस अप्रैल तक 130 कोचों को बदलने का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में आउटडोर मरीजों की सुविधा के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा प्रदान की गई है। सोमवार को इस संबंध में महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने संबंधित मंडल प्रमुखों को निर्देश जारी किए।
उत्तर मध्य रेलवे को 14 अप्रैल तक 290 कोच परिवर्तन करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें झांसी कोच मरम्मत कारखाने को 160, झांसी कोचिंग डिपो को 40, प्रयागराज कोचिंग डिपो को 30, कानपुर कोचिंग डिपो को 30, आगरा कोचिंग डिपो को 30 कोच तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से अभी 70 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित करने का काम पूरा कर लिया गया है।
इसके अलावा प्रयागराज स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में आउटडोर मरीजों के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा के लिए फोन नंबर 7518704600 पर चिकित्सक कर्मचारियों के स्वास्थ्य परामर्श के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। कर्मचारियों को 30 अप्रैल से नियमित दवाओं को बाजार से खरीद की अनुमति दे दी गई थी, जिसकी राशि बिल जमा करने पर प्रदान की जाएगी।