फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दफा 65 कन्याओं के ही होंगे हाथ पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेटियों की शादी करने के लिए शुरू हुई सीएम सामूहिक विवाह योजना के लिए आखिरकार बजट जारी हो गया। हालांकि इस बार इसमें भारी कटौती हुई है। पिछली दफा झांसी जनपद को करीब तीन सौ जोड़ों के विवाह का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन, इस दफा इसे कम करके महज 65 तक सीमित कर दिया गया। सामूहिक विवाह को लेकर समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कोविड महामारी के चलते इस बार कई कार्यों के बजट में भारी कटौती हुई है। कोविड प्रकोप एवं बजट की कमी को देखते हुए इस बार धनराशि जारी न होने की आशंका भी जताई जा रही थी। लेकिन सरकार ने इसे चालू रखते हुए बजट जारी कर दिया। झांसी में 65 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी 35 हजार रुपये लड़की के खाते में, दस हजार रुपये के सामान एवं छह हजार रुपये आयोजन व्यय में शामिल किया गया है। इसके लिए कुल करीब 33.15 लाख रुपये जारी किए गए हैं जबकि पिछले वर्ष 312 जोड़ों का विवाह कराया गया था।
शासन से बजट जारी हो गया है। निर्देश के मुताबिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी सहालग में ही वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। सुनील कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन

66 लोगों को ही मिलेगा शादी विवाह अनुदान
शादी विवाह अनुदान के लिए भी सरकार ने बजट जारी कर दिया। हालांकि इसकी संख्या में भी कटौती की गई है। इस दफा झांसी में सिर्फ 66 लोगों को ही इस अनुदान का लाभ दिया जा सकेगा। जबकि अभी 132 लोग ऑनलाइन माध्यम से पहले ही आवेदन कर चुके। इस संख्या के दोगुनी होने की उम्मीद जताई जा रही। लेकिन कम बजट आने की वजह से शेष लोगों को मायूस होना पड़ेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक प्रथम आगत, प्रथम स्वागत के आधार पर लाभार्थी चयनित किए जाएंगे। बता दें, इस योजना के जरिए लाभार्थी को 20 हजार रुपये की मदद दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें