फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी-मां के खातों से निकले 64 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंछ। थाना क्षेत्र के ग्राम सराय निवासी एक व्यक्ति की पत्नी और मां के अलग-अलग बैंक खातों से 64 हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पूंछ में शिकायती पत्र देकर रकम वापस कराने की मांग की है। ग्राम सराय निवासी किशुन राजपूत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मां एवं पत्नी का खाता पंजाब नेशनल बैंक पूंछ में है। 22 अगस्त को उसकी पत्नी के खाते से 54 हजार और मां के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। दोनों खातों से रकम निकलने का मेसेज आया। किशुन के अनुसार उसने बिना देर किए खातों को बंद कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें