फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 625 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुईं। पहले दिन 625 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

तीन पालियों में हुई परीक्षा के दौरान पहली पाली की परीक्षा सुबह सात से दस बजे तक हुई। 19527 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 492 अनुपस्थित रहे। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चली दूसरी पाली में मात्र 75 विद्यार्थियों की ही परीक्षा होनी थी। इनमें से 73 ने परीक्षा दी। जबकि, दो अनुपस्थित रहे। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चली तीसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2241 परीक्षार्थियों में से 131 ही अनुपस्थित रहे। वहीं, कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने परीक्षा भवन में बने कंट्रोल रूम में पहुंचकर कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं को ऑनलाइन देखा। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें