जिले में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस में तैनात एसीएमओ, एआरओ समेत बीस कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह शहर के विभिन्न इलाकों के हैं। इसके साथ ही, झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 504 पहुंच गया है।
झांसी में लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पालन न करने और पुलिस-प्रशासन द्वारा समय से सख्ती नहीं करने के कारण कोरोना वायरस के हालात बेकाबू हो गए हैं। लगातार कोरोनो वायरस के मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं।
इस कारण मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के लगभग सभी वार्ड भर गए हैं। शुक्रवार को भी सीपरी बाजार, मिशन कंपाउंड, खैलार, लक्ष्मीगेट, उल्दन, तालपुरा समेत जिले के विभिन्न इलाकों से कोरोना के 62 मामले सामने आए। वहीं, शुक्रवार को 39 मरीज डिस्चार्ज हुए।