फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्चच्छता को बनाएं अपनी कार्य संस्कृति का अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता को बनाएं अपनी कार्र्य संस्कृति का अंग
विज्ञापन


झांसी। बीएचईएल के जयंती भवन स्थित प्रांगण में कार्यपालक निदेशक डीके दीक्षित ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर अधिकारी व कर्मचारियों को भी साफ-सफाई रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीके दीक्षित ने कहा कि निर्मल एवं स्वच्छ वातावरण में कार्य करने से चित्त प्रसन्न एवं शरीर स्वस्थ रहता है। हमें स्वच्छता को अपनी कार्य संस्कृति का अंग बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने भी स्वच्छता की उपयोगिता को महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि इकाई में प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी सप्ताह में दो घंटे अपने कार्यस्थल का रखरखाव करने के साथ आसपास के परिसर को स्वच्छ करने के लिए श्रमदान करेंगे। इस अवसर पर कार्यशालाओं में धातु, प्लास्टिक, कागज आदि अलग अलग प्रकार के अपशिष्ट उठाने के लिए विभिन्न कार्यक्षेत्रों को स्क्रैप, ट्रॉलियां दी गईं। इस मौके पर भेल के महाप्रबंधक अरुण बी गुप्ता, महाप्रबंधक मुक्तिकांत खरे, प्रविश वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें