फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कारखाना ने बनाया नया कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैगन मरम्मत कारखाना ने बनाया नया कीर्तिमान
विज्ञापन

झांसी। भारतीय रेल में झांसी वैगन कारखाने ने 2018-19 में 8110 डब्बों की मरम्मत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वैसे रेलवे बोर्ड ने उक्त सत्र में 675 वैगनों की मरम्मत का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन

कारखाने में हुई बैठक में मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 2018-19 में कारखाने को 675 वैगनों की मरम्मत का लक्ष्य दिया था। जिसके सापेक्ष 8110 वैगनों की मरम्मत कर कारखाने ने नया इतिहास रचा है। उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (रिपेयर) मोंटू लाल घोष ने बताया कि झांसी कारखाने ने 2011-12 में 7091, 2012-13 में 7189, 2013-14 में 7337, 2014-15 में 7764, 2015-16 में 7766, 2016-17 में 7590 और 2017-18 में 7978 वैगनों का उत्पादन (मरम्मत) किया था। 2018-19 में यह उत्पादन बढ़कर 8110 वैगन पर पहुंच गया है। कारखाने का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन है। इस अवसर पर डिप्टी सीएमई हरीश कुमार, सुपरवाइजर ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य करुणेश श्रीवास्तव, डिप्टी सीईई वीके मिश्रा, डिप्टी सीई एसके सक्सेना मौजूद रहे। यह जानकारी नोडल अधिकारी मीडिया आफाक अहमद ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें