फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराइयों से दूर रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बुराइयों से दूर रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन

झांसी। महानगर में कई संस्थाओं ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह आयोजित किए। इनमें लोगों ने एक दूसरे को चंदन, गुलाल लगाया और बुराईयों से दूर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में बुंदेलखंड सेवा मंडल के कार्यक्रम में रामलाल संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर मोहक होली खेली। इस अवसर पर महामंत्री सालिगराम राय, राम प्रकाश अग्रवाल, नाथू लाल मठ्ठा, ओम प्रकाश कोहली, नरोत्तम अग्रवाल, पवन ओझा, संजय पटवारी आदि मौजूद रहे। इधर सुकुवा ढुकुवा कालोनी की पहाड़ी पर स्थित चटाई के हनुमान मंदिर में फाग उत्सव हुआ। इसमें महंत राम चरण दास त्यागी, डा. धन्नू लाल गौतम, हरीराम वर्मा मौजूद रहे। कारगिल पार्क की सिद्ध गुफा में हुए होली मिलन समारोह में बुंदेली फाग गीत गाए। इस अवसर पर लल्लन महाराज, साधना खरे, प्रेमवती, रेखा, प्रवेश तिवारी, विजय शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें