फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसकर दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से झुलसकर दंपति की मौत
विज्ञापन

झांसी। थाना गुरसराय इलाके में विवाद के बाद पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार रात थाना गुरसरांय के सरसेड़ा निवासी अशोक कुमार (40) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (26) घर पर थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मुन्नी देवी ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे अशोक मुन्नी को आग से जलता देख घबरा गए। अशोक भी आग बुझाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गए। आवाज सुनकर परिजनों के साथ पड़ोसी भी आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उपचार के दौैरान दोनों ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आपसी कलह में घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसे युवक ने दम तोड़ा
झांसी। मेडिकल कॉलेज में आग से झुलसे सतेंद्र (25) ने दम तोड़ दिया। गुरसरांय निवासी सत्येंद्र अज्ञात कारणोें के चलते आग से जलकर झुलस गए थेे। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉॅलेज में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें