फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.27 लाख को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा -City

विज्ञापन
विज्ञापन
3.27 लाख को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
विज्ञापन

- आज से 13 अगस्त तक चलाया जाएगा अभियान
- स्कूलों में लगाया जाएगा रूबेला, खसरा का टीका
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विकास भवन में पल्स पोलियो अभियान को लेकर हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में पोलियो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि रविवार को जनपद में 1140 बूथ में बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। छह से 10 अगस्त तक टीम घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी। इसके बाद भी जो बच्चे छूट जाएंगे उनको 11 से 13 अगस्त के बीच दवाई पिलाई जाएगी।
भारत पोलिया मुक्त हो गया है लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मरीज पाए जाते हैं। इस वजह से यहां फिर से पोलियो की वापसी का डर बना हुआ है। इस कारण पोलियो अभियान चलाया जाता है, जिसके जरिए शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। पांच से 13 अगस्त तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए जनपद में 750 टीम बनाई गई हैं, जो लक्षित 327884 बच्चों को दवा पिलाएंगी। इसके लिए 426736 घरों का चयन किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग, नगर निगम आदि विभागों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में होने वाले रूबेला और खसरा टीकाकरण के बारे में भी इस बैठक में चर्चा की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि समर्थ गोविल ने बताया कि 24 सितंबर से शुरू होने वाले रूबेला और खसरा के टीके को न सिर्फ स्वास्थ्य केंद्रों बल्कि स्कूलों में भी लगाया जाएगा। इसके लिए पोलियो अभियान के दौरान ही स्कूलों की लिस्टिंग कर ली जाएगी। 9 से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को यह टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें