बैडमिंटन चैंपियनशिप : तृषा और यश्वी को फाइनल का टिकट
झांसी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में चल रही जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-11 बालिका एकल में तृषा और यश्वी कुमार ने अपने-अपने प्रतिद्वंदी को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसके अलावा भी अलग-अलग वर्ग में खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़े।
अंडर-11 बालिका एकल में पहले सेमिफाइनल मुकाबले में तृषा और अनन्या के बीच मैच हुआ। तृषा ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरे सेमिफाइनल में यश्वी कुमारी ने नित्या को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-11 बालक एकल में कपिल ने प्रतीक को हराया। संरेख ने सारांश को और लक्ष्य ने मानस को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-13 बालिका एकल में नित्या ने वंशिका को हराया। बालक एकल में लक्ष्य ने देवांश को और विष्णु ने विख्यात को पराजित किया।
अंडर-15 में बालिका एकल में अनन्या ने यश्वी को सेमिफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, बालक एकल में देवांश ने कुशाग्र को, रेहान ने करण गुप्ता को, हर्ष ने अभय को, दिव्य ने अरुण को हराया। अंडर-17 बालिका एकल में अनन्या ने वर्तिका को शिकस्त दी। अंडर-17 बालक एकल में प्रशांत ने कृष्ण को पराजित किया। प्रशांत ने दिव्य को, स्वर्ण ने विशाल को और विशाल व स्वर्ण की जोड़ी ने कृष्णा व आरुष को क्वार्टर फाइनल में मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-19 बालक एकल में योगेंद्र ने वेदांत को क्वार्टर फाइनल में हराया। युगल मुकाबले में स्वर्ण-वेदांत की जोड़ी ने सौरव-विशाल को क्वार्टर में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, रिषी-योगेंद्र की जोड़ी ने शशांक-विश्वास को सेमीफाइनल में परास्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष एकल के मुकाबले में विजय ने विशाल को, आदित्य ने रिषभ को हरा दिया। विजय ने वेदांत को व प्रशांत ने सौरव को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। निर्णायक विक्रम सिंह, जितेंद्र चौरसिया व सचिन शर्मा रहे।
प्रतियोगिता का समापन आज
तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन रविवार को होगा। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।