फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाराम बापू के आश्रम की दीवार टूटेगी-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----

हेड-
आसाराम के आश्रम
की टूटेगी दीवार

सबहेड..
-उन्नाव बालाजी रोड पर नाली के लिए मिलेगी 15 से 18 फीट जगह

प्वाइंटर:-
-तोड़ने से पहले आश्रम में दीवार बनाने का काम शुरू
-निर्माण में बाधक बन रहे हैं शौचालयों के टैंक भी तोड़े जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
उन्नाव बालाजी रोड पर नाली बनाने में बाधा बनी आसाराम आश्रम की 15 से 18 फीट बाउंड्रीवाल 26 फरवरी को तोड़ दी जाएगी, इसके लिए आश्रम में दूसरी बाउंड्रीवाल बनानी शुरू कर दी गई है। सड़क पर निर्माण में बाधक बन रहे हैं शौचालयों के टैंक भी तोड़े जाएंगे।
मध्य प्रदेश के उन्नाव बालाजी को जोड़ने वाली सड़क सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) से बनाई गई है। उन्नाव बालाजी में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु आते-जाते हैं। सड़क बन जाने के बाद अब ग्वालियर रोड तिराहे से गणेश चौराहे तक नाली बनाई जानी है। नाली बनाने में इस रोड पर मकानों के सामने शौचालयों के चार टैंक और आसाराम आश्रम की अवैध कब्जा करके बनाई गई बाउंड्रीवाल को बढ़ी बाधा माना गया। जिससे नाली की खुदाई नहीं हो पा रही है। पीडब्ल्यूडी की सूचना पर नगर निगम के अवर अभियंता एमके जैन ने मौके पर पहुंचकर शौचालय टैंक स्वामियों और आश्रम संचालकों को अल्टीमेटम दिया कि टैंक और बाउंड्रीवाल दूसरी जगह बनवा लें, अन्यथा तोड़ दिए जाएंगे। आसाराम आश्रम संचालकों को बताया गया कि आश्रम का कुछ हिस्सा सड़क के दायरे में है। 1945 के रोड साइड कंट्रोल एक्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि पीडब्ल्यूडी सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा सकता है। नापजोख की गई तो आश्रम की बाउंड्रीवाल के अंदर 15 से 18 फीट तक जमीन सड़क की निकली, जिसको खाली कराने पर सहमति बन गई। इस पर आश्रम के अंदर दूसरी बाउंड्रीवाल बनानी शुरू कर दी गई। आश्रम संचालकों ने 26 फरवरी तक जगह खाली करने का वादा किया।
विज्ञापन


इनसेट
----
सुरक्षित रहेंगे पेड़
बाउंड्रीवाल के अंदर नीम व बरगद नहीं काटे जाएंगे। पीडब्ल्यूडी इन पेड़ों को सुरक्षित करेगा। केवल किनारे से नाली बनाई जाएगी। दुर्घटना के लिहाज से डैड एंड (खतरनाक मोड़) मानी जाने वाली आश्रम की पीछे की दीवार को भी पीडब्ल्यूडी द्वारा तोड़ा जाएगा। दीवार तोड़कर रास्ते को सीधा मिला दिया जाएगा।

सिफारिशी फोन घनघना रहे
बालाजी रोड पर बन रही नाली से मकान स्वामियों को बड़ी तकलीफ हो रही है, क्योंकि सभी ने मकान के आगे बीस फीट तक की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। चार लोगों ने तो शौचालय टैंक बनवा रखे हैं। इनको तोड़े जाने से रुकवाने के लिए कुछ लोग स्वयं को विधायक का करीबी बता रहे हैं तो कुछ लोग अफसरों का रौब गालिब कर रहे हैं। साथ ही सिफारिशी फोन करा रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण मंदिर का गेट खुलेगा
आसाराम आश्रम के अंदर बने श्रीकृष्ण मंदिर में अभी सिर्फ वही लोग दर्शन करने जाते हैं, जो श्रद्धालु आश्रम में जाते हैं, लेकिन बाउंड्रीवाल टूट जाने के बाद मंदिर के बाहर गेट बनेगा तथा उसका रास्ता बालाजी रोड पर खोल दिया जाएगा, जिससे श्रीकृष्ण के दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए आसान हो जाएगा।

कोट्स--
-------
सड़क खराब नहीं होगी
नाली बन जाने से सड़क खराब नहीं होगी। लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए, क्योंकि रहना तो उन्हीं को है। साफ-सफाई भी उन्हीं के घर के बाहर रहेगी।
- एके जैन, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें