बेवसाइट पर दिखेंगे प्रायोगिक परीक्षा के नंबर
झांसी।
हाईस्कूल व इंटर की प्रायोगिक (प्रयोगात्मक) परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के नंबर कालेजों के प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड़ करेंगे। वेबसाइट 15 दिसंबर से खुल जाएगी।
गौरतलब है कि जनपद के विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होनी है, जो 29 दिसंबर तक चलेगी। इस साल हाईस्कूल में 28371, इंटर के 24281 विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल की नैतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा एवं इंटर की खेल व शारीरिक शिक्षा में मिले विद्यार्थियों के नंबर बेवसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है।