फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : एक को मलाई, बाकी की छंटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
हेड-
एक को मलाई, बाकी की छंटाई
सबहेड
-बीयू प्रशासन ने किए चार कार्यालय अधीक्षकों के तबादले
प्वाइंटर:-
-तबादलों में संतुलन न होने से कर्मचारियों में रोष

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यालय अधीक्षकों के तबादलों में सारी मलाई सिर्फ एक कर्मचारी को दे दी गई है, बाकियों के प्रभाव में छंटाई हुई है। इससे पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। तबादलों में संतुलन न होने से कर्मचारियों में काफी रोष है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को चार कार्यालय अधीक्षकों के तबादले किए है। तबादलों की सूची में साफ दिख रहा है कि एक कार्यालय अधीक्षक को ही सारे अहम विभाग दे दिए गए हैं। दो को महत्वहीन विभाग थमाए गए हैं, जबकि एक को ठीक-ठाक विभाग देकर आरोपों से बचने की कोशिश की गई है। सूत्रों ने बताया कि पूरे तबादलों में एक अधिकारी की अहम भूमिका है, जिसकी अपने चहेते पर पूरी कृपा बरसी है। कर्मचारियों में चर्चा रही कि तमाम शिकायतों और विवादों में घिरे रहने की बावजूद एक कार्यालय अधीक्षक मलाईदार विभाग पाने में सफल हो गए हैं। तबादले में संतुलन नहीं होने से विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार की कमी चल रही है। इस कारण कुछ कार्यालय अधीक्षकों को ज्यादा विभाग मिल गए हैं। मगर यह स्थायी नहीं है। इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें