फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज कंपाउंड में जलभराव-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ताज कंपाउंड को डराती है बारिश
मामूली बरसात में ही जलमग्न हो जाता है ताज कंपाउंड
हड्डीघर नाले की सफाई नहीं नहीं होना है इसका कारण
झांसी।
नंदनपुरा के ताज कंपाउंड के निवासियों को बारिश से डर लगता है। दरअसल यहां जल निकासी के मुकम्मल इंतजाम नहीं होने के कारण मामूली बारिश में ही जलभराव हो जाता है। हड्डीघर नाले की सफाई नहीं होने के कारण हालात विकराल हो गए हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद अभी तक एक हिस्से में पानी भरा है।
ताज कंपाउंड में ये हालात पिछले 20 साल से हैं पर न तो नगर निगम ने चिंता की और न ही जिम्मेदार अधिकारियों और नेताओं ने। मोहल्ले की शांति कुशवाहा, लली प्रजापति, पुख्खन, पुष्पा प्रजापति और मोहम्मद इरशाद ने बताया समस्या की बड़ी वजह हड्डीघर का नाला है। इसकी सफाई नहीं होने से यह चोक हो जाता और बारिश में उफनाने लगता है। नालियां भी चोक हो जाती हैं और तब जलभराव हो जाता है। नाले और नालियों का गंदा पानी घरों तक पहुंचता है। तीन से अधिक मकान जलभराव से घिर जाते हैं।
विज्ञापन


स्कूल नहीं जा पाते
बारिश में बड़ी समस्या होती है। जलभराव के कारण कई बार स्कूल नहीं पाती हूं। नियमित सफाई नहीं होने से कचरा फैला रहता है और फिर बीमारी फैलने का खतरा होता है।
निदा, छात्रा

कब्रिस्तान जलमग्न हो जाता
बारिश के कारण कब्रिस्तान भी जलमग्न हो जाता है। कभी-कभी तो चार फुट तक पानी भर जाता है। तब आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहता है। कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई पर कोई नहीं सुनता।
विज्ञापन

शफीक अली

रात को जागना पड़ता है
बरसात होने पर घर के भीतर तक पानी आ जाता है। तब रातभर जगना पड़ता है। भोजन भी नहीं बना पाते हैं। कभी-कभी पड़ोसी के घर शरण लेनी पड़ती है।
बृजलाल

सफाई नहीं होती
सफाई कर्मी भी नियमित नहीं आते। क ई लोगों ने जलभराव से बचने के लिए अपने घर के गेट पर पक्की पट्टी बना ली है। इसके बावजूद भी पानी घरों में प्रवेश कर जाता है।
दीक्षा

वर्जन
ताज कंपाउंड से निकले नाले की तीन बार सफाई हो चुकी है। समस्या की फिर जानकारी मिली है, इसलिए नाले की सफाई एक-दो दिन में फिर कराई जाएगी।
डा. राकेश बाबू, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें