झांसी। पिछले 36 दिन में जिले में 61 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। 30 जनवरी से छह मार्च के बीच एक दिन में सर्वाधिक सात मामले 26 फरवरी को मिले हैं। शनिवार को भी दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
देश भर में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। 29 जनवरी के बाद शनिवार को देशभर में सर्वाधिक केस मिले हैं। वहीं, झांसी के आंकड़ों पर गौर करें तो 30 जनवरी को कोरोना के छह केस मिले थे। 31 को पांच, एक फरवरी को तीन, दो को शून्य, तीन व चार को एक-एक, पांच को शून्य, छह को एक, सात व आठ को दो-दो, नौ को तीन, 10 व 11 को दो-दो, 12 फरवरी को तीन पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 13 से लेकर 15 फरवरी तक कोई मामला नहीं मिला। 16 को एक, 17 को शून्य और 18 को फिर एक केस मिला। 19 से लेकर 22 फरवरी तक कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। इसके बाद 23 को चार, 24 को एक, 25 को तीन, 26 को सात, 27 को एक, 28 फरवरी को दो, एक मार्च को शून्य, दो को दो, तीन को एक, चार को चार, पांच को एक, छह को दो कोरोना पॉजिटिव मिले। कुल मिलाकर पिछले 36 दिनों में 61 कोरोना के मामले सामने आए हैं।