फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बहनों के इकलौते भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
छह बहनों के इकलौते भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। थाना कोतवाली इलाके में रहने वाले छह बहनों में इकलौते भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मंगलवार तड़के युवक का शव पंचवटी के पास झांसी - कानपुर रेलमार्ग पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को खबर दी। रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर युवक की बाइक भी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सोमवार को उसने दोस्तों से फोन पर जान देने की बात कही थी। इसे दोस्तों ने मजाक समझा था।
थाना कोतवाली स्थित बड़ागांव गेट बाहर निवासी शिवम साहू ने दो साल पहले बी फॉर्मा का कोर्स पूरा किया था। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करने लगे। सोमवार दोपहर वह दोस्त से मिलने उरई जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद देर रात घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

परिजनों ने फोन पर बात भी की, जहां उसने जल्द आने की बात की। इसके बाद परिजन सो गए। मंगलवार तड़के उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मंगलवार तड़के सुबह लोगों ने शिवम का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। शिवम की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक शिवम छह बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता सुदामा साहू इलाके के चर्चित टेलर हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिता खुलवाने वाले थे मेडिकल स्टोर
पिता जल्द ही शिवम को मेडिकल स्टोर खुलवाने वाले थे। ऐसे में अचानक मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के घर पर दोस्तों व रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।
बहनों को धूमधाम से भाई की शादी का था इंतजार
बहनों में सबसे छोेटा शिवम साहू सभी का लाडला था। अकसर घर में बहनों की शादी का जिक्र होता था, लेकिन बहनें भाई की शादी को लेकर बहुत उत्सुक थीं। रिश्तेदारों के मुताबिक शादी को लेकर बहनों ने कई सपने देखे थे। मौत की खबर मिलते ही उनके सपने चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन

दोस्तों से कहा था जान दे दूंगा
सोमवार को फोन पर उसकी कई दोस्तों से बात हुई। उसने दोस्तों से जान देने की बात कही थी। इसे दोस्तों ने मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत की खबर मिलते ही दोस्तों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें