फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्लॉट दिलाने के नाम पर टायर कारोबारी से हड़पे 54 लाख, बैंक में बंधक जमीन का कर दिया बैनामा, तीन नामजद

Mon, 16 Feb 2026 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

टायर कारोबारी से राजपूत नगर में प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला समेत दो लोगों ने 54 लाख रुपये हड़प लिए। शाहरूख की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टायर कारोबारी से राजपूत नगर में प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला समेत दो लोगों ने 54 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



मूल रूप से जालौन के भावनीराम मोहल्ला निवासी शाहरूख मंसूरी ने पुलिस को बताया कि पिछले साल राजपूत नगर निवासी राजेंद्र सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। राजेंद्र ने उसे राजपूत नगर में प्लॉट दिलाने की बात कही। आरोपी ने बैनामा कराने से पहले पूरी रकम मांगी। उन्होंने 20 लाख रुपये नकद एवं 34 लाख रुपये चेक के जरिये दे दिया। इसके बाद उसकी पत्नी राजेश्वरी राजपूत एवं पुत्र महावीर ने प्लॉट का बैनामा कर दिया। जब प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे, तब मालूम चला कि प्लाॅट से बैंक के नाम पर 70 लाख रुपये का ऋण उन लोगों ने पहले ही ले रखा है। जमीन के कागज भी बैंक के पास ही बंधक है। फर्जीवाड़ा करके आरोपियों ने उससे 54 लाख रुपये हड़प लिए। पैसा वापस मांगने पर आरोपी उनको जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। शाहरूख की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें