स्कूलों में लगेंगी किसान पाठशालाएं
झांसी। जनपद के सरकारी स्कूलों में किसान पाठशालाएं लगाई जाएंगी। इसमेें कृषि विशेषज्ञ दो चरणों में किसानों को चार - चार दिन का प्रशिक्षण देंगे, जिससे वह अपनी आमदनी को दुगुना कर सके। साथ ही उन्हें खेतों में जाकर मिट्टी का परीक्षण, असली व नकली खाद को कैसे जांचे, बीजों का शोधन कैसे करें आदि पर भी तकनीकी ज्ञान देंगे।
झांसी में कई किसान ऐसे है, जो परंपरागत कृषि पद्धति से ही खेती करते है। संसाधनों और तकनीकी ज्ञान के अभाव में जबरदस्त मेहनत क रने के बाद भी किसानों की आय ठीक से नहीं हो पाती है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसान पाठशालाएं लगाने की योजना बनाई है। जो 27 मई से पहले चरण में और तीन जून से दूसरे चरण में सुबह 9 बजे से संचालित होगी। जिले के सभी 64 न्याय पंचायतों के 128 गांवों के किसान इसमें प्रतिभाग करेंगे। इसमें कृषि, पशुपालन, रेशम उद्योग, फसलों का बीमा किस तरह से कराए आदि पर जानकारी दी जाएगी। उप कृषि निदेशक उमेश चंद्र कटियार ने बताया कि किसान पाठशालाएं सरकारी स्कूलों में लगाई जाएंगी।